
एसडीएम व प्रदूषण नियंत्रण टीम ने किया ईटभट्टों का निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एसडीएम के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने ईट भट्टों का निरीक्षण किया। डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम गभाना भावना ने चंडौस, पिसावा, जहराना,थानपुर,रामपुर,शाहपुर व नगला सरुआ में विभिन्न ईंट भट्टो की जांच की। जिसमे निर्देश दिए कि एनजीटी के आदेशों का पालन अवश्य किया जाए। इसके साथ ही जिन भट्टो पर एनओसी नही थी। उनको नोटिस भी जारी किया गया। एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार ने भी क्षेत्र में भट्टों की जांच की। इशके साथ ही धनीपुर मंडी में बने इगलास विधानसभा के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।