
रोटरी-डे पर लगेगा वृहद् स्वैच्छिक रक्तदान शिविर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आगामी बुधवार 23 फरवरी को रोटरी जन्मदिन के उपलक्ष में विश्वभर में रोटरी -डे मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत दुनिया भर के रोटरी क्लब विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।मीडिया प्रभारी रोटेरिन अलोक झा ने बताया कि अलीगढ़ शहर में रोटरी-डे के उपलक्ष में एक बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी पर्ल के तत्वाधान में समस्त रोटरी क्लब मिलकर होटल मेलरोज़-इन मैरिस रोड, अलीगढ में करने जा रहे है। कार्यक्रम सयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मण्डलाध्ययक्ष मुकेश सिंघल द्वारा प्रातः 10 बजे करा जायेगा। अध्यक्ष विमल वार्ष्णेय ने बताया कि अलीगढ व सासनी के सभी रोटरी क्लब रक्तदाताओ को प्रेरित कर रोटरी-डे को यादगार बनाने के लिए कृत संकल्प है। सचिव नितिन स्वरुप ने कहा कि पूर्व में भी रक्तदान शिविर का आयोजन करा जाता रहा है व प्रत्येक वर्ष रक्तदाताओ की संख्याओ में बृद्धि हो रही है। चार्टर अध्ययक्ष अखिल अग्रवाल ने बताया कि जबसे क्लब की स्थापना हुई है तभी से क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन अपने सिंगनचर कार्यक्रम के रूप में किया जाता रहा है। मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद अग्रवाल ने कहा कि रक्त दान अभियान में हमारे साथ डिजिटल पार्टनर ए टी न्यूज़, रेडिओ पार्टनर 92.7 बिग एफ-एम है।साथ ही इस मुहिम में कुछ और सहयोगी जुड़ सकते है।