हत्या मामले में वांछित चल रहे छह अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे जेल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हत्या मामले में वांछित चल रहे छह अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे जेल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/ वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिविललाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त शानू पुत्र इरशाद अहमद निवासी फिरदोस नगर ए गली न0 3 थाना सिविल लाइन, सारून उर्फ बिहारी उर्फ शाहरूख पुत्र मौहम्मद मुवारक अली निवासी फिरदौस नगर बी झुग्गी झोपडी, गोल्डन उर्फ विहारी उर्फ सरफराज पुत्र मौहम्मद मुवीनउद्दीन उर्फ मुवीन निवासी भमोला पथवारी मंदिर के पास झोपड पट्टी, इमरान पुत्र स्व0 बोस्तान निवासी रियाज कालोनी ईदगाह मस्जिद के पास नगला पटवारी, शकीला पत्नी स्व0 वोस्तान निवासी रियाज कालोनी ईदगाह मस्जिद के पास नगला पटवारी, रिहान पुत्र स्व0 बोस्तान निवासी रियाज कालोनी ईदगाह मस्जिद के पास नगला पटवारी थाना क्वार्सी को किला रोड मरघट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त शानू उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि कामरान शकीला की पुत्री रिजवाना पर बुरी नजर रखता था कामरान को बहुत समझाया परन्तु वह नही मान रहा था इसलिए कामरान को रास्ते से हटाने के लिए रिक्की उर्फ चाहत ने प्लान वनाया था तथा 17 फरवरी को मैं, कामरान को उसके घर से बुलाकर सोलर प्लान्ट के पास लाया था। जहाँ पर पहले से रिक्की उर्फ चाहत, सारून उर्फ बिहारी उर्फ शाहरूख, गोल्डन उर्फ विहारी उर्फ सरफराज, रिहान, इमरान, शकीला मौजूद थे। पहले हम लोगो ने कामरान को शराव व बीयर पिलाई थी नशे में होने के बाद मैंने व सारून, गोल्डन, शकीला और इमरान ने कामरान को हाथ पैरों व सिर की तरफ से पकडा था और रिक्की व रिहान ने कामरान को चाकू से मारा था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks