अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत
तमकुहीराज /
उजार नाथ से घर आते समय एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मुगलपुरा निवासी नगीना पुत्र खेदु गद्दी उजार नाथ बाजार की तरफ से बाजार करके घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना बुधवार के दिन दोपहर में हुई। सड़क के किनारे पड़ी लाश को देखकर किसी ने उनके घर वालों को सूचना दी जिससे परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे । उन्हें मृत अवस्था में देखकर घरवाले विलाप करने लगे और उनके शव को लेकर घर आए। घरवालों ने इसकी सूचना पटहेरवा थाने में दी। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। साथ में बताते चलें कि उक्त व्यक्ति पटहेरवा थाने के चौकीदार भी हैं।
तमकुहीराज कुशीनगर ।