अलीगढ़:कोरोना वायरस का कहर जारी भाजपा नेता व पूर्व पार्षद की मौत*
कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसकी चपेट में आने से 72 वर्षीय भाजपा नेता व पूर्व पार्षद की मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं, आठ नए केस सामने आए हैं। इस तरह जिले में संक्रमण से यह 19वीं मौत है, जबकि अब तक सामने आए केसों की संख्या 234 हो गई है।
महानगर के सराय हकीम निवासी नगर निगम के पूर्व पार्षद व भाजपा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष 72 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई है। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पूर्व में उन्हें नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में दिखाया गया था। वहीं पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आाई थी। वर्तमान में वे मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके परिजन फिर से नोएडा ले जाने की तैयारी कर रहे थे।