
आलापुर सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में भाजपा तथा बसपा को बड़ा झटका लगा है बसपा नेता पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन अंसारी तथा भाजपा नेता मौलाना मोहम्मद आलम अपने समर्थकों की टीम के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार में आयोजित पार्टी कार्यालय पर आलापुर के प्रत्याशी व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बसपा नेता मोहम्मद हारुन अंसारी भाजपा नेता मौलाना मोहम्मद आलम एवं समर्थकों को समाजवादी पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी की सदस्यता दिलाया।इस मौके पर रेहान बरकाती,इनामुल्लाह हाजी वसीम जमालुद्दीन, गुलाम सुभानी, इसरार अहमद,जहीर अहमद,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद आसिफ,अबूसाद पप्पू अंसारी, मोहम्मद कलाम मौलाना आलम हदीस अहमद समेत सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया तथा पूर्व सांसद आलापुर के सपा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त के समक्ष ग्राम सभा बैरी बुजुर्ग निवासी व बीएसपी नेता वीरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में दर्जनों लोग बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए|कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव विस अध्यक्ष रवींद्र यादव सपा नेता जितेंद्र सिंह मनोज यादव अजय गौतम एडवोकेट हयात मोहम्मद रमेशचंद गौतम रामचंद्र वर्मा रजनीकांत यादव रामस्वरूप मौर्य रामचंद्र वर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष गजेंद्र यादव रामलौट चंचल,ब्रह्मदेव यादव, घनश्याम उपाध्याय,बृजेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।