आचार संहिता हटते ही होंगे अमुवि कोर्ट के चुनाव – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आचार संहिता हटते ही होंगे अमुवि कोर्ट के चुनाव – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अमुवि की सबसे बड़ी बाडी यूनिवर्सिटी कोर्ट का चुनाव दस मार्च के बाद होगा। आचार संहिता खत्म होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अमुवि यूनिवर्सिटी कोर्ट के अलावा ईसी का चुनाव भी लंबित है। शिक्षक नेता इसकी लगातार मांग कर रहे थे। कुलपति को पत्र भी लिख चुके हैं।अमुवि कोर्ट के 193 सदस्य हाेते हैं। इनमें 63 फीसद पद खाली हैं। इनमें चांसलर, प्रो-चांसलर, प्रो-वाई चांसलर, कोषाध्यक्ष, प्रोफेसर कैटेगरी के दो, एसोसिएट प्रोफेसर के तीन, असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच, नान टीचिंग स्टाफ के पांच, पूर्व छात्रों के 25, डानर कैटेगरी के 10, आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल काफ्रेेंस के पांच, मुस्लिम कल्चर कैटेगरी के 15 आदि कैटेगरी के पद शामिल हैं। पूर्व छात्रों की कैटेगरी से चुने जाने वाले सदस्यों का चुनाव तो कई साल नहीं हुआ है। ये पद लगातार खाली चल रहे हैं। अमुवि छात्रों के खाते में 15 पद हैं। छात्र संघ का चुनाव होने के बाद इन पदों की भरपाई होती है। विभिन्न संकाय से चुने जाने वाले 11 छात्र भी इसका हिस्सा बनते हैं। कोरम पूरा न होने पर यूनिवर्सिटी कोर्ट की बैठक भी नहीं हो सकती है। इसलिए शिक्षक चुनाव कराने की मांग लगातार कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks