
एटा– थाना सकरौली पुलिस एवं एसएसटी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बरामद किए 4,93,000 रूपये।
आज दिनांक 18.02.2022 को समय करीब 19:50 बजे आगामी विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत शान्ति-व्यवस्था एवं चेकिंग में लगी थाना सकरौली क्षेत्र की एसएसटी टीम और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इसौली चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्धता के आधार पर एक होंडा अमेज गाड़ी संख्या UP–80 CY– 6952 में सवार दो व्यक्तियों के पास से ₹ 4,93,000 बरामद किये गये हैं। उक्त व्यक्तियों से बरामद रुपयों के सम्बन्ध में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।