अलीगंज मे बिना अनुमति रोड शो निकाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंखन करने पर रिपोर्ट

एटा अलीगंज ~ कस्बा अलीगंज मे बिना अनुमति रोड शो निकाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंखन करने पर अलीगंज विधान सभा 103 के सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव व बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियाँ व एक – एक हजार समर्थकों के विरूद्ध थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दर्ज की गयी एफआईआर। *घटना 1-* दिनांक 18.02.2022 को थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में बिना अनुमति के बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियाँ विधान सभा अलीगंज 103 द्वारा अपने हजारों समर्थकों के साथ समय 12.10 बजे रोड शो कर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंखन किया गया। *अचार संहित उल्लंघन पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 37/2022 धारा 188/171च भादवि बनाम सऊद अली उर्फ जुनैद मिया व एक हजार व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।* *घटना 2-* दिनांक 18.02.2022 को थाना अलीगंज क्षेत्र के कस्बा अलीगंज में बिना अनुमति के सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव विधान सभा अलीगंज 103 द्वारा अपने हजारों समर्थकों के साथ समय 14.30 बजे रोड शो कर आदार्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। *अचार संहित उल्लंघन पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 38/2022 धारा 188/171च भादवि बनाम रामेश्वर सिंह यादव व एक हजार व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks