एटा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में केंद्रीय बल सहित जनपदीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च/ एरिया डॉमिनेशन कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास।

उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन मे आज दिनांक 18.02.2022 को जनपदीय पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया।
जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।