माफिया ऋषि के छोटे भाई को चार मुकदमों में जमानत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

माफिया ऋषि के छोटे भाई को चार मुकदमों में जमानत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जहरीली शराब कांड में आरोपी शराब माफिया ऋषि शर्मा के सबसे छोटे भाई कपिल शर्मा की सभी चार मुकदमों में जमानत के बाद उसे रिहा कर दिया गया है। ऋषि व मुनीष परिवार के मुकदमों में पैरवी कर रहे अधिवक्ता रामअवतार सिंह ने बताया कि जवां निवासी कपिल के खिलाफ जवां, गभाना थानों में चार मुकदमे व गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज थे। इन सभी में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कपिल की रिहाई हो गई है।उधर, अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि अलीगढ़ शराब कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया अनिल चौधरी की एक और मुकदमे में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। एडीजे-9 सुनील सिंह की अदालत से यह फैसला सुनाया गया है। जमानत अर्जी खैर से जुड़े मुकदमे में जमानत अर्जी खारिज की गई है। मामले में अनिल की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसमें पुलिस की ओर से अनिल चौधरी का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास दाखिल किया गया। जिसके आधार पर न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks