10.46 लाख वोटरों ने नहीं किया मतदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

10.46 लाख वोटरों ने नहीं किया मतदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – 10 लाख 46 हजार मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान ही नहीं किया। अब कारण कोरोना का खौफ हो या फिर लोगों में नाराजगी।इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। हालांकि, मतदान से पूर्व जिला प्रशासन की ओर तमाम जागरूकता कार्यक्रम कराए गए थे। सामाजिक संस्थाओं ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।10 फरवरी को जिले की सात विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ था। कुल 62.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 27 लाख 65 हजार मतदाता हैं। इनमें 17 लाख 19 हजार मतदाताओं ने ही अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि 10 लाख 45 हजार 999 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। चुनावी जानकारों की मानें तो नाराजगी के चलते इस बार मतदान कम रहा। साथ ही, यह भी चर्चा है कि कोरोना के चलते भी लोग मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे। गौरतलब हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 63.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेजों में 121 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए थे। 162 ग्राम पंचायतों में क्रॉस कंट्री दौड़ भी कराई गई थी।विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे ज्यादा जागरूक मतदाता बरौली के थे। बरौली में सबसे ज्यादा 64.07 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं अतरौली में सबसे कम मतदान हुआ। यहां 59.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks