
घरेलू विवाद के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के मोहल्ला नगला मसानी निवासी बंटी (38 वर्षीय) पुत्र स्वर्गीय डालचंद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बंटी का आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था जिसके चलते बंटी ने बुधवार की रात्रि पत्नी से विवाद होने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब वह मजदूरी करने के लिए नहीं गया तो परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे तो देखा वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था यह देख परिजनों की चीख निकल गई चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने पीछे तीन बेटी एक बेटा व पत्नी रोते बिलखते छोड़ गया है।