डीडीयू को दो दिन में मिलेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डीडीयू को दो दिन में मिलेगा एंटी रैबीज इंजेक्शन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – दीन दयाल अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म होने से मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। लेकिन राहत की बात है मलखान सिंह जिला अस्पताल में इंजेक्शन का स्टॉक होने से मारामारी नहीं है। दीन दयाल प्रभारी सीएमएस के मुताबिक कुछ इंजेक्शन की डोज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से गुरुवार को मिल जाएगी। साथ ही लखनऊ से शुक्रवार को इंजैक्शन की खेप मिल जाएगी।अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन की खेप खत्म है। चुनाव और वीवीआईपी ड्यूटी के कारण इंजेक्शन की खेप लाने के लिए कर्मचारियो की कमी थी, जिसके कारण खेप नहीं आ सकी है। डीडीयू प्रबंधन ने इंजेक्शन की खेप मंगाने की तैयारी कर ली है। इंजेक्शन की डिमांड कॉर्पोरेशन ऑफिस लखनऊ को भेज दिया है। शुक्रवार को जनदपद की टीम इंजेक्शन लेने लखनऊ जाएगी। देर शाम तक वैक्सीन की खैप जिले में आ जाएगी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुछ डोज सीएमएसडी सटोर से देने के निर्देश दिए हैं। जिससे दो दिनों का काम चल जाएगा। प्रभारी सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि शुक्रवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन और अन्य दवाओं की खेप मिल जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks