एटा

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एटा पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अभियोग पंजीकृत कर की गई सख्त कार्यवाही।
कार्यवाही का विवरण-
1(क)- थाना कोतवाली नगर
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक आरोपी हरी सिंह पुत्र वेदराम निवासी किशनगढ़ थाना कोतवाली देहात एटा को अलीगंज चुंगी के पास से बिना अनुमति वाहन से रोड पर प्रचार करने के संबंध में आरोपी हरी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 102/21 धारा 188 भादंवि व 131 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम पंजीकृत कर प्रचार वाहन मय डीजे सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
(ख)- थाना कोतवाली नगर
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक आरोपी आकाश पुत्र उदयराज निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात एटा को अलीगंज चुंगी के पास से बिना अनुमति वाहन से रोड पर प्रचार करने के संबंध में आरोपी आकाश के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 103/21 धारा 188 भादंवि व 131 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम पंजीकृत कर प्रचार वाहन मय डीजे सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।