ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को बाइक ने रौंदा एक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को बाइक ने रौंदा एक की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना रामघाट के गांव महाराजपुर निवासी जितेंद्र (14 वर्षीय) पुत्र ओमपाल सिंह दोस्त देवेश के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था इसी दौरान तेज गति से आती बाइक ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी। जिसमें जीतेंद्र और देवेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घटना देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में घायल छात्रों को सीएचसी अतरौली लेकर आए जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथ ही देवेश को कुछ देर उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से मृतक छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छात्र सात भाई बहनों में सबसे छोटा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks