, एसएसपी, सीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी रहे -रिपोर्ट,राहुल शर्मा

प्रतिदिन समीक्षा- बैठक

*डीएम की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, एसएसपी, सीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद।*

*अलीगढ़ जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम प्रत्येक प्रवासी मजदूर को रोजगार देना मेरी प्राथमिकता-डीएम।*

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में घर घर चलाये गए संदिग्ध रोगी खोजने के अभियान के अंतर्गत 4 जून को 15 लोगो की जांच कराई गई जो सभी नेगेटिव पाए गए है अतः इससे स्पष्ट होता है कि कोविड-19 का सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) नही हुआ है,तथा डीएमओ को निरन्तर सर्वे कार्य कराए जाने के निर्देश दिए-डीएम।दूसरों से उचित दूरी,सबकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।सभी सार्वजनिक स्थानों पर इसका पालन करे-डीएम।*

*डीएम ने पीओ डूडा को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित डूडा के अन्य कार्य करने के दिये निर्देश।*

*डीएम ने सीवीओ को गौशालाओं के नियमित भृमण करने के दिये निर्देश।*

कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर कोरोना कन्ट्रोल रूम के बेहतर संचालन के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा के उपरांत निम्न निर्देश दिये गयेः-

1.जनपद के समस्त विभागों में प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिये जाने सम्बधी शासन से निर्देश प्राप्त हो गये हैं। जनपद के समस्त प्रशासनिक विभाग,समस्त कार्यदायी संस्था,कार्य योजना तैयार कर जनपद में प्रवासी मजदूरों सहित 1.5 लाख लोगों को दिनाकं 15.06.2020 से रोजगार देना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी वि0रा0/प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों की सूची समस्त प्रशासनिक एवं कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दी जाये। इस कार्य हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी अपने निर्देशन में परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास अभिकरण एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी इस कार्य को दिनांक 13.06.2020 तक समस्त प्रवासी श्रमिकों की क्षमताओं के अनुसार रोजगार दिलाने हेतु समस्त सरकारी संस्था एवं निजी संस्थाओं के द्वारा कितने श्रमिकों को कार्य दिया जायेगा, की सूचना प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

जनपद के महत्वपूर्ण विभाग यथा- जलनिगम, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, एनएचएआई, सिचाई विभाग, नगर निगम, पीडब्लूडी, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मुख्य पषु चिकित्साधिकारी,भूमि संरक्षण, लघु सिचाई, पुलिस विभाग, समस्त नगर पंचायतें, एडीए, समस्त कार्यदायी संस्था एवं निजी निर्माण कार्य संस्था अपने विभाग में होने वाले समस्त निर्माण परक एवं अन्य जनपद में हो रहे अन्य कार्याे में जनपद में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को उनकी क्षमताओं के अनुसार कार्य कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।2. डा. राहुल कुलश्रेष्ठ, डीएमओ ने अवगत कराया कि अलीगढ शहर में घर-घर सर्वे के दौरान आज 15 कोविड-19 के समरूप लक्षण वाले व्यक्तियों की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिस पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों हो रहे घर-घर सर्वे की मुख्यचिकित्साधिकारी स्वयं समीक्षा करें। एसीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ घर-घर सर्वे का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहेें। साथ ही कोविड-19 से समरूप लक्षण वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करते हुये रेन्डमली सैम्पलिंग करा ली जाये।

3. मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि आज दिनांक 09.06.2020 को जनपद में जेएन मैडीकल काॅलिज से 3 मरीज एवं निजी पैथलैब से 5 मरीज इस प्रकार कुल 8 कोरोना मरीज मिले हैं। निर्देश दिये कि सभी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के प्राथमिक सम्पर्कियों को होम क्वारन्टीन कराते हुये लक्षणों के आधार पर सेम्पलिंग कराना सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही उनके निवास स्थान से 250 मीटर तक सील करते हुये सेनेटाईजेशन का कार्य कराना सुनिश्चित करें।

4. मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जेएन मैडीकल काॅलिज में अभी भी 494 सेम्पलों की जाॅच रिपोर्ट आना अवशेष है। निर्देश दिये कि प्रधानाचार्य जेएन मैडीकल काॅलिज से समन्वय स्थापित करते हुये समस्त रिपोर्टो को मंगा लिया जाये। इसके अतिरिक्त हरदुआगंज में स्थित तोशिबा कम्पनी का विजिट कर तैयार की गयी सूची के अनुसार 40 व्यक्तियों की आज ही सेम्पलिंग करा ली जाये। इसके अतिरिक्त लक्षणों के आधार पर रेन्डमली सेम्पलिंग करा ली जाये।

5. उप श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि 17815 पजीकृत श्रमिकों को प्रथम किस्त उपलब्ध करा दी गयी है। द्वितीय क़िस्त के रूप में 5 हजार श्रमिकों का धनराशि को हस्तान्तरित की कार्यवाही की जा रही है। निर्देश दिये कि शेष श्रमिकों की द्वितीय किस्त एक सप्ताह के अन्दर हस्तान्तरित कर दी जाये।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नगर/प्रशासन/वि0रा0) नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप श्रमायुक्त, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी अधिकारी कोरोना कन्ट्रोल रूम, अलीगढ शहर के थानावार समस्त मजिस्ट्रेट, जीएम डीआईसी उपस्थिति रहे।

2 Attachments

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks