
चीनी मिल के कर्मचारियों ने काटा हंगामा, अनिश्चितकालीन हड़ताल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कासिमपुर क्षेत्र में मौजूद साथा चीनी मिल के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मिल के प्रबंधतंत्र ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने कासिमपुर में गन्ना किसानों की परेशानी दिन – प्रतिदिन कम न हो कर बढ़ती जा रही है। आठ दिन से बेगास के अभाव में बंद मिल पर बेगास की तीन गाड़ियां आने के बाद गन्ना किसानों को मिठास का एहसास जरूर हुआ था लेकिन चार माह से भुगतान न होने के कारण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों आज सुबह हड़ताल शुरू कर दी।दैनिक भोगी कर्मचारियों के अनुसार 15 फरवरी को वेतन का भुगतान का आश्वासन मिल प्रबंधन द्वारा दिया गया था, लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा वादा खिलाफी की गई। इस कारण् सभी दैनिक भोगी कर्मचारी लाम बंद हो गए। अनिश्चित कालीन हड़ताल पर शुरू कर दी। मिल के मुख्य गेट के सामने खड़े होकर जमकर हंगामा काटते हुए लंबित पड़े भुगतान की मांग की। जानकारी मिलने पर मिल प्रबंधक राम शंकर ने कर्मचारियों को जल्द भुगतान कराने का हवाला भी दिया लेकिन कर्मचारी अपनी बात पर ड़टे रहे। कर्मचारियों का कहना है पहले लंबित पड़ा भुगतान दिलवाया जाए फिर काम पर लौटेंगे।