बाबरी मंडी हत्या के मुख्य आरोपित भाजपा नेता की कोर्ट में पेशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बाबरी मंडी हत्या के मुख्य आरोपित भाजपा नेता की कोर्ट में पेशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद में बाबरी मंडी के तारिक की हत्या के मुख्य आरोपित भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान विधायक संजीव राजा व विनय के समर्थन में लोग कचरी में आ गए। अभी एडीजे तीन की अदालत में सफाई साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अदालत इसमें फैसले की तारीख नियत कर सकती है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 23 फरवरी 2020 को ऊपरकोट पर बवाल हुआ था। धरना दे रही महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इसी दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इसमें गोली लगने से हार्डवेयर कारोबारी का बेटा मोहम्मद तारिक घायल हुआ था। तारिक के भाई शारिक ने भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उससे लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई थी। गिरफ्तारी के अगले दिन उसे एटा जेल शिफ्ट कर दिया गया। विनय के एटा जेल में जाने के अगले दिन तारिक ने जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। इसके चलते हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम हो गया। इधर, विवेचना कर रही एसआइटी ने माना कि गोली विनय की पिस्टल से चली थी और वह घटनास्थल पर मौजूद भी था। इस आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई। अब मामला एडीजे तीन की अदालत में चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks