रिजर्व बैंक के तत्वाधान में अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन 

रिजर्व बैंक के तत्वाधान में अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन 


एटा  ! भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वाधान में अग्रणी बैंक  द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन 14 फरबरी से 18 फरबरी 2022 तक कर रहा है । इसके अन्तर्गत गत सोमवार को करतला ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया था जिसमे आम जन को वित्तीय लेन देन और ऑनलाइन  धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए थे । इसी क्रम में आज मंगलवार को  शहर और बरना ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया । इसमें भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक महाप्रबंधक एवम अग्रणी जिला अधिकारी ने वित्तीय लेन देन और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए ग्रामीणों को विस्तार से समझाया और ग्रामीण अंचल में रहने वाले अमाजनो को सफल होने के लिए मंत्र दिया कि “” ऋण भारतीय रिज़र्व बैंक से सत्यापित बैंक , वित्तीय संस्थानों और सहकारी बैंकों से ही ऋण प्राप्त करे ,जिस कार्य के लिए ऋण लिया है उसी के लिए प्रयोग करे । जितनी जरूरत हो उतना ही ऋण खाते से निकाले और अंत में समय से ऋण चुकाए “” । और विश्वास जताया कि इसका पालन करने ग्रामीण आमजन और  ग्रामीण क्षेत्र का विकाश पूर्णतः संभव है ।

अग्रणी जिला मंडल प्रबंधक  वीरेन्द्र सिंह ने उपस्थिति लोगो को बताया कि लिए गए ऋण का सपुदयोग और जिस उद्देश्य के लिए लिया है में ही लगाने का आव्हान किया और साथ ही भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सुझाए गए निर्देशों का पालन कर आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय बढ़ाने का सुझाव दिया ।

शिविर में अमूल्य वित्तीय साक्षरता सलाहकार उपेन्द्र सिंह , मनीवाइज , क्रिसिल फाउंडेशन के केंद्र प्रमुख  नवी रसूल ने भी अपने उदगारों से उपस्थिति आमजनों को लाभांवित किया ।

शिविर में लगभग 70 लोग उपस्थिति थे 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks