
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं- 46/2022 धारा 363, 366, 376, 506 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त जैकी पुत्र ज्ञानसिंह निवासी कुनावली थाना कोतवाली देहात एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जैकी पुत्र ज्ञानसिंह निवासी कुनावली थाना कोतवाली देहात एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 श्री जगदीशचन्द्र
- उ0नि0 श्री अभिलाख सिंह (चौकी प्रभारी टी०पी० नगर)
- है0का0 योगेन्द्र कुमार।