अराजक तत्‍वों ने लिखा पत्र और खंडित कर दी मूर्तियां – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अराजक तत्‍वों ने लिखा पत्र और खंडित कर दी मूर्तियां – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मडराक कस्बे में तड़के अराजक तत्वों के लोगों ने मंदिर में मूर्तियां खंडित करने को लेकर हिंदूवादी लोगों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर तक आगरा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ इगलास ने लोगों ने समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने नई मूर्तियां मंगाकर मंदिर में स्थापित करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अराजक तत्व लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मडराक कस्बे में पथवारी मार्ग के निकट प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर में रोजाना आशा देवी साफ सफाई करती है। सोमवार की तड़के करीब सवा पांच बजे आशा देवी मंदिर में साफ सफाई करने पहुंची तो मूर्तियां खंडित पड़ी मिली। ये बात कस्बा व आसपास क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हिंदूवादी लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आगरा रोड पर करीब तीस मिनट तक जाम लगा दिया।सूचना पर पहुंचे सीओ इगलास अशोक कुमार ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अराजक तत्व के लोगों ने मंदिर में एक पत्र लिखकर छोड़ा है। जिसमें लिखा गया है कि मैं इस बूथ को तोड़ने जा रहा हूं जो अपनी मदद नहीं कर सकते व तुम्हारी मदद क्या करेंगे सबका मालिक एक है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks