*अलीगढ़ मेडिकल का जूनियर डॉक्टर,रिटायर्ड शिक्षक,एसपीओ की पत्नी, इलेक्ट्रिकल कारोबारी सहित 10 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 236,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 19*
अलीगढ़ ज़िला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मेडिकल की जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद में दस लोग कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादी हसन हॉल का 25 वर्षीय मेडिकल का जूनियर डॉक्टर,ज्ञानसरोवर निवासी निजी स्कूल का 65 वर्षीय रिटायर्ड टीचर,सराय दुबे एसपीओ की 50 वर्षीय पत्नी,सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय इलेक्ट्रीकल्स कारोबारी,नौरंगाबाद का 52 वर्षीय व्यक्ति,नई बस्ती का 50 वर्षीय व्यक्ति,रसलगंज का 45 वर्षीय व्यक्ति, हरदुआगंज का 32 वर्षीय और हरदुआगंज के जारौठी का 30 वर्षीय युवक, व अतरौली का 16 वर्षीय युवक कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 236 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 19 हो गयी है।जनपद में कुल 80 एक्टिव केस हो गए हैं और 137 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।