एटा सदर विधानसभा के दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 16 फरवरी को डालेंगे वोट

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022

एटा सदर विधानसभा के दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 16 फरवरी को डालेंगे वोट

मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टी को 15 फरवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण

एटा। उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर 104-एटा शिव कुमार ने सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत 104-एटा विधान सभा क्षेत्र में 80 प्लस व दिव्यांगजन को मतदान कराये जाने की प्रक्रिया हेतु पोलिंग पार्टी टीम का गठन किया गया है। जिसके तहत खण्ड विकास अधिकारी सकीट/सहा0 रिटर्निंग ऑफिसर अनुज मिश्रा, राज कुमार अहलमद फौजदार एसडीएम न्यायालय, अनन्त शर्मा एडब्ल्यूबीएन तहसील एटा, अमीन रमाशंकर एवं सी0संग्रह सेवक धनपाल को पोलिंग पार्टी में तैनात किया गया है, जो 16 फरवरी को उक्त श्रेणी के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करायेगें।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराये जाने हेतु तैनात अधिकारी, कर्मचारी हेतु पोस्टल बैलेट से संबंधित प्रशिक्षण 15 फरवरी को सेन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल निधौली कलां रोड एटा/कलक्ट्रेट पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करंे। प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशानुसार 13‘क’ घोषणा पत्र को प्रमाणित करने हेतु, मत दिये जाने के बाद मतदाता सूची को टिक करने हेतु, बैलेट पेपर उपलब्ध कराये जाने हेतु, अन्य कार्य हेतु अपना-अपना कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करंे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks