डीएम ने जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना स्थल पहुँचकर प्रगति का लिया जायजा

डीएम ने जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना स्थल पहुँचकर प्रगति का लिया जायजा*

*परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों के साथ डीएम ने की विस्तृत चर्चा*

*डीएम ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु दिए निर्देश*

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बुधवार को अपरान्ह मे लगभग 10566 करोड़ की लागत से मलावन में निर्माणाधीन 1320 वाट जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना स्थल पहुँचकर जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय प्रधानों के साथ बैठक पर गहनता से विचार विमर्श किया। परियोजना के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जवाहरपुर तापीय परियोजना का निर्माण दक्षिण कोरिया की कम्पनी दूसान पावर सिस्टम इण्डिया द्वारा किया जा रहा है। क्रिटिकल स्ट्रक्चर तैयार करने में लॉक डाउन के कारण कुछ दिक्कतें आ रही थी, किंतु अब सोशल डिस्टेंश के साथ प्लांट पर कार्य प्रगति पर है।

*डीएम ने बैठक के दौरान* परियोजना से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों ग्राम प्रधान आदि द्वारा परियोजना के निर्माण में कोयला एवं तेल की आपूर्ति हेतु रेल नेटवर्क, आवास, सिंचाई विभाग की सप्लाई चैनल एवं जीटी रोड मुख्य मार्ग से परियोजना तक पहुंचने वाले मार्ग में भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजे को लेकर आ रही समस्याओं के निस्तारण पर प्रमुखता से जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए किसी लालगड़ी, रामपुर घनश्यामपुर, उददनपुर रामनगर, नरहरा, एटा देहात, चाचरमऊ, नेहचलपुर, निगोह हसनपुर आदि आज ग्रामों में काश्तकारों के हिस्सा प्रमाण तहसीलदार द्वारा संबंधित लेखपाल एवं काश्तकारों के साथ वार्ता कर अतिशीघ्र निर्गत कराए जाएं। खतौनी में दर्ज रकबे के अनुसार किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा मिलना चाहिए। परियोजना के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र गति देते हुए निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किया जाए।

*इस दौरान* जवाहरपुर तापीय परियोजना की तरफ से चीफ इंजीनियर राजेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता आरएस कुशवाह, अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, रामशकल सिंह आदि द्वारा परियोजना की प्रगति के के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एआईजी स्टाम्प एसके मिश्र, दूसान कम्पनी के जेसी पार्क रिप्रजेंटेटिव, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार भारती, तहसीलदार दुर्गेश यादव, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks