आपूर्ति विभाग, सत्यापन करने वाला कर्मचारी व अधिकारी एवं डीलर की पांचों उँगली घी में

आपूर्ति विभाग, सत्यापन करने वाला कर्मचारी व अधिकारी एवं डीलर की पांचों उँगली घी में ?


नगरीय क्षेत्र में लगभग अस्सी प्रतिशत राशन कार्ड अपात्रों के ?
मोदी नगर ।आपूर्ति विभाग अपात्रों के फर्जी राशन कार्ड बनवा कर उत्तर प्रदेश शासन को करोड़ों रूपयों का चूना लगा रहे हैं ? फर्जी राशन कार्ड बनवाने में आपूर्ति विभाग, राशन कार्ड का सत्यापन करने वाला कर्मचारी व अधिकारी एवं सस्ते गल्ले की दुकान विक्रेता मिल कर उत्तर प्रदेश शासन को अपने निजी स्वार्थ में जबरदस्त तरीके से चूना लगा रहे हैं ?
संज्ञान में आया है कि जब परिवार का मुखिया अपना राशन बनवाने जाता है राशन कार्ड फार्म भरने के उपरांत जब राशन कार्ड का सत्यापन करने का नम्बर आता है उस समय सत्यापन करने वाला कर्मचारी व अधिकारी आवेदन पत्र पर तो हस्ताक्षर कर देता है परन्तु आवेदन पत्र के पीछे की तरफ लिख्खी शर्तों पर राशन कार्ड बनने का जो काइटेरिया है जिसमें हाँ/ नही पर टिक मार्क किया जाता है उस राशन कार्ड के मुखिया के हस्ताक्षर तो होते हैं परन्तु सत्यापन करने वाला कर्मचारी व अधिकारी हस्ताक्षर नहीं करता है । आवेदन पत्र पर राशन कार्ड की बनवाने की शर्तों पर फर्जी टिक मार्क किया जाता है ।
राशन कार्ड उनका ही विभाग द्वारा बनाया जा सकता है, जिस परिवार में कुष्ठ रोग, कैंसर, एडस पीड़ित । अनाथ, माता- पिता विहिन । परित्यक्त महिलाएँ । कचरा ढोने वाले, स्वचछकार । भिक्षावृत्ति करने वाले । घरेलू काम- काज करने वाले ।जूते- चप्पल की मरम्मत करने वाले । फेरी लगाने वाले, खोमचे वाले, रिक्शा चालक आदि । अ0जा0/अ0ज0जा0 एवं तत्पश्चात अन्य वर्गों के भूमि हीन मजदूरों के परिवार जिनके मुखिया दैनिक वेतन भोगी मजदूर या कुली, पल्लेदार इत्यादि है । गरीबी रेखा से नीचे जीवन- यापन करने वाले परिवार (राजस्व विभाग के आधावधिक आय- प्रमाण- पत्र के आधार पर) । परिवार जिनका मुखिया निराश्रित महिला, विकलांग, अथवा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है एवं इस परिवार में अन्य बालिग पुरूष नहीं है ।आवाहीन परिवार । परिवार ऐसे आवास में रहते जिसकी छत पक्की न हो । ऐसे ही पात्रों के राशन कार्ड बन सकते हैं । लेकिन अपात्रों के राशन कार्ड धड़ल्ले से बने हैं और बन रहे हैं । आपूर्ति विभाग का यह एक भ्रष्टाचार का नमुना है और नियम कानून खुले आम उल्लंघन हुआ है और हो रहा है ।
जो अपात्र हैं उन राशन कार्डो की संख्या बहुत अधिक है ।
ऐसे परिवार के मुखिया अपना राशन कार्ड नहीं बनवा सकते हैं जिस परिवार के पास चार पहिया वाहन है । आय कर दाता है ।परिवार में ए0 सी0 में ऐसी है । परिवार में 5 के जी ए या उससे अधिक का जनरेटर है ।परिवार के पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कारपेट एरिया का आवासीय फ्लैट है । क्या परिवार के पास 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कारपेट एरिया का व्यावसायिक स्थान है। परंतु विभाग में नियम -कानूनो की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks