
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत महिला से दुष्कर्म की घटना में वांछित दो अभियुक्त 12 घटें के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 34/2022 धारा 376 डी भादंवि की घटना में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 07.02.2022 को वादिया द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि वह पूडी बेलने का काम करती है, आज भी पूडी बेलने ग्राम समोगर शादी में गयी थी वहां पर साथ में काम करने वाले अभियुक्तों द्वारा पैसे देने के बहाने दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 34/2022 धारा 376 डी भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 08.02.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को प्राइमरी स्कूल लालपुर जखा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- अनुज पुत्र जुगराज सिंह निवासी लहचोरा थाना जैथरा जनपद एटा
- गजराज पुत्र वनवारी निवासी ग्राम लहचोरा थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष डाँ सुधीर कुमार सिंह
- आरक्षी सौरभ तोमर
- आरक्षी दुर्गेन्द्र सिंह
- म0आरक्षी प्रीति भारद्वाज