हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल कर देने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक अंकित 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल कर देने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक अंकित 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में राजा का रामपुर पुलिस द्वारा राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल कर देने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक अंकित को 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 06.02.2022 को थाना राजा का रामपुर पर सूचना प्राप्त हुई की राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम किशनपुर में समय करीब शाम 8:00 बजे राजू पुत्र सुभाष के घर नामकरण के दौरान अभियुक्त अंकित द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए अपने ही गांव के एक युवक शिवम को गोली मार दी है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया जहां उसकी स्तिथि सामान्य है, इस संबंध में थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 07/2022 धारा 307, 504 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 07.02.2022 को राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित अभियुक्त अंकित को नहर के पास खेरपुरा मोड़ राजा के रामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम बिलसड से अंगदपुर को जाने वाली सड़क पर नगला रटटे से पहले खजूर के पेड़ के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 8/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

  1. अंकित पुत्र श्याम सिंह निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ.नि. श्री गोवर्धन सिंह
  2. रिoका० राहुल कुमार
  3. रि० कां० मोनू कुमार
  4. रिoकांoअंकित कुमार
  5. आरक्षी चालक सनी महरोल।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks