
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा अलीगंज क्षेत्रांतर्गत निर्माणधीन मकान से चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त चोरी किए हुए सामान सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 29/2022 धारा 379 भादवि की घटना में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त भोजराज उर्फ सुमित व अंग्रेज को चोरी किए गये सामान एक चाली लोहा, समर स्टोर्टर, केबल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। *घटना:-* दिनांक 06.02.2022 को वादी श्री राकेश कुमार राजपूत पुत्र श्री सियाराम निवासी मो0 गुलाम हुसैन कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी कि कस्बा अलीगंज में मोहल्ला गुलाम हुसैन मुस्तफा मण्डी के पीछे वादी अपने प्लांट में मकान बना रहा है। दिनांक 26.01.2022 की रात्रि में उपरोक्त निर्णाधीन मकान से अंग्रेज आदि 03 अभियुक्त तीन चाली लोहा, एक ड्रम, दो समर पाइप के बन्डल व एक समर स्टार्टर व केबल चोरी कर ले गये हैं, इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 29/2022 धारा 379 भादंवि बनाम अंग्रेज आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.02.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वाँछित चल रहे अभियुक्त अंग्रेज व भोजराज उर्फ सुमित को कोल्ड तिराहा अलीगंज के पास से चोरी किए गये सामान एक चाली लोहा, समर स्टोर्टर, केबल के साथ गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
- अग्रेज पुत्र नत्थू सिंह उर्फ नाथूराम निवासी मो0 गुलाम हुसैन कस्बा व थाना अलीगजं जिला एटा।
- भोजराज उर्फ सुमित पुत्र मुनीम निवासी नगला पडाव कस्बा व थाना अलीगंज जिला एटा
बरामदगी-
- एक चाली लोहा, समर स्टार्टर व केबल।