कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा

एस0 वी0 शीत ग्रह प्रा0 लिमिटेड आगरा मथुरा रोड सिकन्दरा आगरा पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी देते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आगरा।आज दिनांक 07.02.22.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने एस0 वी0 शीत ग्रह प्रा0 लिमिटेड आगरा मथुरा रोड सिकन्दरा आगरा के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । तथा कोल्ड स्टोरेज मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा सी.एफ.ओ द्वारा कोल्ड स्टोरेज मे अमोनिया गैस का रिसाव होने पर सुरक्षा उपायो को वरतने की भी जानकारी दी गई । तथा उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को आग लगने पर चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने फायर स्टेशन के सहित अन्य आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित स्वामी / प्रवन्धक श्री दीपक अग्रवाल व स्टाफ अवधेश राजपूत, राजेश वघेल, पप्पू वघेल, लाखन वघेल, अनूप अग्रवाल, परशुराम, रूकमपाल , सुरेश आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks