एटा

चुनाव में अधिग्रहण करने वाली गाड़ी चालक ने लगाए सरकारी टीम पर अवैध वसूली के आरोप।
आरटीओ ने वताया आरोप निराधार चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिग्रहण किया गया। (हेम चन्द्र गौतम एक आर टी ओ एटा।)
उत्तर प्रदेश मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव में एटा जनपद में 20 फरवरी को तृतीय दौर में मतदान होना है, इसके मद्देनजर स्थानीय आरटीओ विभाग को चुनाव ड्यूटी के लिए गाड़ियां अधिकृत करने के लिए,जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया,इसके लिए आरटीओ एटा ने तीन टीमो का गठन कर वाहन अधिग्रहण करने के आदेश दिए हैं,इसी के तहत टीम ने गाड़ी नम्बर यूपी 80एफ 4819 को चुनाव के लिए अधिग्रहन किया,गाड़ी चालक ने आरोप लगाया कि मेरी गाड़ी के कागज टीम ने ले लिए,और2000हजार दो हजार रुपया मांगे कागज देने के,इस मामले पर जब आरटीओ हेम चन्द्र गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मा0 चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव ड्यूटी के लिए गाड़ियों का अधिग्रहण किया गया है, और गाड़ी चालक को हमारी टीम द्वारा एक पत्र दिया गया है कि 17 तारीख को गाड़ी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराकर ड्यूटी सम्बन्धी निर्देश प्राप्त करे।इसके लिए प्रत्येक वाहन को डीजल एवं सरकार से निर्धारित ड्यूटी के लिए वाहन के किराया भी दिया जाता है।गाड़ी चालक द्वारा जो आरोप लगाया गया है वो निराधार हैं।