
एटा से रिपोर्ट योगेश मुदगल
स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आई सामने
कोविड-19 टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लोगों की बिना वैक्सीन लगे ही उनके मोबाइल पर वैक्सीन लगा दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला एटा जिले के कस्बा मारहरा मैं प्रकाश में आया है कस्बा के मोहल्ला ब्राह्मण पुरी निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि उनके 16 वर्षीय पुत्र शौर्य शर्मा को कोविड-19 की पहली डोज 4 जनवरी को लगी थी एवं दूसरी डोज की तिथि 1 फरवरी थी किंतु घरेलू व्यवस्था के चलते वह शौर्य को दूसरी डोज अभी तक नहीं लगा पाए लेकिन रविवार को सुबह उस वक्त चौक गए जब उनके मोबाइल पर शौर्य को दूसरी डोज लगाए जाने का मैसेज प्राप्त हुआ
यह किसी बड़ी लापरवाही से कम नहीं हैं कि किसी के बिना वैक्सीन लगे ही उनको विना वैक्सीन लगा दिए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दी जा रही है सुनील शर्मा ने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कारवाई की जाए