अधिकारियों के शह पर कोटदार द्वारा लगातार गरीबों का किया जा रहा है शोषण

अधिकारियों के शह पर कोटदार द्वारा लगातार गरीबों का किया जा रहा है शोषण

जिला संवाददाता,,यदि योगी सरकार प्रति युनिट कार्ड धारक को पाँच किलो मुफ्त राशन दे रही हैं तो मव ई कलाँ के कोटदार आदित्य उपाध्याय किन अधिकारियों के शह पर आखिर गरीब जनता को कम गल्ला दे रहे हैं बता दें कि जनपद चित्रकूट तहसील म ऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत मव ई कलाँ के कोटदार आदित्य उपाध्याय कुछ दिन पूर्व प्रति कार्ड धारकों से पत्रकारों द्वारा रिश्वत लेते हुए पकडे गए थे साथ ही कोटदार आदित्य उपाध्याय कैमरे के सामने कबूल भी किया था कि वो गरीब जनता से पैसा ले रहे थे जिसकी खबर बहुत सारे प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल की गई थी उसके बावजूद भी कोटदार आदित्य उपाध्याय के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी जो कि मव ई कलाँ के कोटदार आदित्य उपाध्याय अभी भी अपनी हरकतों से नहीं आ रहे हैं बाज कोटदार के द्वारा अभी भी गरीबों का शोषण किया जा रहा है सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं यदि कोटदार आदित्य उपाध्याय को शासन प्रशासन का कोई खौफ होता तो शायद खुलेआम गरीबों का शोषण नहीं करता प्रति युनिट कार्ड धारक को घटतौली करके कम गल्ला नहीं देता यदि कोई पत्रकार कोटेदार आदित्य उपाध्याय के खिलाफ भ्रष्टाचार से संम्बन्धित खबर चलाता हैं तो कोटदार पत्रकारों को फोन करके खुली चुनौती भी देता है कि जो उखाडना हो उखाड़ लेना मेरा मै किसी शासन प्रशासन व मीडिया को नहीं डरता हूँ बताना चाहते हैं कि कोटदार अपने गुनाहों को छिपाने के लिए रिश्वत के रूप में मोटी रकम अधिकारियों को देता है तभी तो कोटदार के खिलाफ जिले के अधिकारी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं बुंदेलखंड के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के कोटेदारों से सांठगांठ करके अधिकारी करोड़ों रुपये का घोटाले पे घोटाले कर रहे हैं लेकिन इन रिश्वतखोर कुछ अधिकारियों व कोटेदारों के खिलाफ कोई ठोस ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही हैं बल्कि सरकार को गलत रिपोर्ट देकर के अधिकारी खुद के साथ साथ कोटेदारों को भी बचाने का करते हैं घिनौना कार्य जहां एक तरफ चुनाव का बहाना करके अधिकारी कोटदार के गुनाहों पर पर्दा डालने का कार्य कर रहे हैं तो वहीं मौजूदा बिजेपी सरकार के मंत्री बिधायक सांसद नेता चुनाव में ब्यस्त हैं किसी को गरीब जनता की कोई परवाह नहीं है मव ई कलाँ के कोटदार आदित्य उपाध्याय के आतंक और भ्रष्टाचार से त्रस्त व ग्रसित गरीबों ने कोटदार आदित्य उपाध्याय पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि किस प्रकार से कोटदार द्वारा उन्हें कम गल्ला दिया जाता हैं वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोटदार गरीब जनता से चोरी किये हुए सरकारी फ्री गल्ले को बाजार में ले जाकर चोरी से भी बेचने का कार्य करते हैं और हराम की मोटी रकम कमाते हैं अब देखना है कि क्या इस खबर के वायरल होने के बाद कोटदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होगी या नहीं या फिर इसी प्रकार गरीबों का शोषण होता रहेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks