02 माह पूर्व युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वांछित सह-अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, 02 माह पूर्व युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वांछित सह-अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 83/2020 धारा 363, 366,368 भादंवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को शरण देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 08.03.2020 को वादी सुरजीत पाल पुत्र महेश चंद्र निवासी राई थाना अलीगंज एटा द्वारा लिखित सूचना दी कि आज सुबह समय करीब 5 बजे राजा पुत्र राकेश निवासी नगला पड़ाव थाना अलीगंज एटा मेरी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया है मेरी बहन के साथ कोई अनहोनी घटना न घट जाने के संबंध में दी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 83/2020 धारा 363, 366 भादवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहर्ता की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया था। दिनांक 09.06.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को शरण देने वाले आरोपी को *कैलठा तिराहा* के पास से समय करीब 8.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-*
1- संजय पुत्र जबर सिंह निवासी महकिया थाना जैथरा जनपद एटा।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks