अलीगढ़: रीयल स्टेट कारोबारी शेखर सर्राफा के बड़े बेटे की देर शाम कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव और शीशमहल के मालिक की दोबारा कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
अलीगढ़ के सासनी गेट आवास विकास कॉलोनी निवासी मृतक रीयल स्टेट कारोबारी के 42 वर्षीय बड़े बेटे अमित कुमार की कल देर शाम निजी लेब से रिपोर्ट नेगटिव आ गयी।आपको बात दे रीयल स्टेट कारोबारी की 12 मई को मौत हो गई है। इनकी रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। 15 मई को सर्राफा कारोबारी की पत्नी समेत परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट पाजीटिव आई। एक दिन अतरौली और फिर दिल्ली उपचार करा कर दो जून को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अलीगढ़ आ गए। मगर पत्नी,बड़ी बहु व बड़े बेटे की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई थी।ऐसे में इन तीनों ने निजी लैब से जांच कराई तो जिसमे पत्नी,बड़ी बहु की रिपोर्ट फिर पाजीटिव आई जिनको अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है और देर शाम बड़े बेटे 42 वर्षीय अमित कुमार की रिपोर्ट नेगटिव आई है।वही सेंटर पॉइंट के कपड़ा कारोबारी शीश महल साड़ी के 35 वर्षीय मालिक रोमिल गुप्ता की रिपोर्ट आज मेडिकल की लेब से नेगटिव आई है आपको बता दे कि 5 जून को मेडिकल से आई रिपोर्ट में रोमिल गुप्ता पोजेटिव निकले थे वही निजी लैब से आई रिपोर्ट में कोरोनो की नेगटिव रिपोर्ट आयी है।जिसके बाद प्रशासन ने कोरोना की दोबारा जांच कराई जिसमे आज मेडिकल से नेगेटिव की रिपोर्ट आयी है दोपहर के बाद रोमिल गुप्ता को अतरौली के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।