भाजपा, सपा समेत शहर में पांच प्रत्याशियों को नोटिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा

भाजपा, सपा समेत शहर में पांच प्रत्याशियों को नोटिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर शहर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रत्याशियों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। एडीएम प्रशासन एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभारी अधिकारी डीपी पाल ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मुक्ता संजीव राजा, सपा प्रत्याशी जफर आलम, कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज, आप प्रत्याशी मोनिका थापर व बसपा प्रत्याशी रजिया खान ने जनसंपर्क के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहुंचे। मास्क व सैनिटाइजर का भी प्रयोग नहीं किया। ऐसे में इनके खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी। मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले की अन्य विधानसभाओं में भी इस तरह के मामलों की जांच कराई जा रही है। वहां भी नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी कोरोना प्राटोकाल का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें। मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks