अधिग्रहण के बाद भी वाहन नहीं लाने वालों के खिलाफ एफआईआर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अधिग्रहण के बाद भी वाहन नहीं लाने वालों के खिलाफ एफआईआर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में वाहनों की मांग की गई है। परिवहन विभाग के लोग अलीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पूरे दिन वाहनों की धर-पकड़ करते देखे गए। इनके द्वारा बाहर से आ रही पुलिस/केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के लिये बड़ी संख्या में ट्रक व कार/जीप की आपूर्ति की गई। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के द्वारा Absentee voters की चार श्रेणियाँ -Senior Citizens (80+), PwD, Covid 19 Sespected or affected एवं essential services के अन्तर्गत Postal Ballot से मतदान की सुविधा आदि के अन्तर्गत उनके घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जानी है। इसके लिये अलीगढ़ प्रशासन द्वारा 115 टीमें गठित की गई है। इन टीमों के लिये वाहन इकट्ठा करने में परिवहन विभाग के लोग पूरे दिन भर मशक्कत करते हुये दिखे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अलीगढ़, अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि वाहनों की पूर्ति के लिये पूर्व में ही अधिग्रहण पत्र विभिन्न वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा सड़क पर चलते हुए तामील कराया गया था, परन्तु सभी वाहन स्वामियों द्वारा इस पर अमल नहीं किये जाने के कारण आज सड़क पर पकड़-धकड़ करनी पड़ी। यातायात व्यवस्था प्रभारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विधान जायसवाल द्वारा अधिग्रहण आदेश का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध एफआईआर कराने के लिए यातायात व्यवस्था सह प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं प्रवर्तन को निर्देशित किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय में ऐसे वाहन स्वामियों को स्क्रूटनी किया जा रहा है एवं लिस्ट तैयार होते ही एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks