
मौसम ने ली करवट बारिश के साथ गिरे ओले – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बीते कई दिनों से मौसम में ठंडक बरकरार है। दो दिन पहले मौसम में कुछ नरमी देखने को मिली लेकिन गुरुवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों का डेरा देख हर कोई ये कयास लगा रहा था कि बारिश हो सकती है। सुबह से ही ठंडी हवाएं लोगों को सता रही थीं, दोपहर होते होते बारिश के साथ ओलों ने सोने पर सुहागा का काम कर दिया। गुरुवार को सुबह से ही मौसम की बेरुखी जारी रही। दोपहर में जिले के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नगला जुझार क्षेत्र में बारिश के साथ ओलो की बौछार होने से मौसम में ठंडक बढ़ गयी है। हालांकि इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बारिश ज्यादा होती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और ओले अधिक पड़ते तैं तो काफी नुकसान हो सकता है। हालोंकि आसमान में अभी भी बादल छाये हुए हैं जिससे किसानों के मन में डर बना हुआ है। अलीगढ़़ के अकराबाद व दादों में भी बारिश हुई।