
मतदान से पहले मतदान पर्चियों का वितरण शुरू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मतदान से पहले सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंच जाएंगी। चुनाव आयोग से जिले में मतदाता पर्चियों का आवंटन हो चुका है। जिला स्तर से इन्हें तहसील के लिए भेज दिया गया है। अब बीएलओ के माध्यम से इनका वितरण हो रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव से तीन चार दिन पहले तक सभी मतदाताओं के पास यह पर्ची पहुंच जाएंगी। आयोग यह पर्चियां प्राप्त करके तहसील स्तर पर भेज दी गई हैं। जिले में कुल 26.64 लाख मतदाताओं के लिए यह पर्चियां आई हैं। बीएलओ के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है।