अखिलेश की सरकार आई, तो मंदिर जल्द बनेगा और कोई गड़बड़ी भी नहीं होगी: राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आएगी तो मंदिर बेहतर बनेगा और जल्दी बनेगा।
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राम गोपाल यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने चित्रकूट में कहा था कि अखिलेश कितना भी ज़ोर लगा लें, मंदिर को रोक नहीं सकते।
राम गोपाल यादव ने पूछा- मंदिर को कौन रोक रहा है। उन्होंने सदन में बीजेपी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये तो मंदिर के चंदे में चोरी कर रहे हैं।
राम गोपाल यादव ने कहा- अखिलेश की सरकार आएगी, तो मंदिर बेहतर बन जाएगा और जल्दी बनेगा। कोई गड़बड़ी नहीं हो पाएगी।