
कृष्णा व विवेकानंद कालेज में कार्मिकों ने बैलेट पेपर से किया मतदान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को चुनावी ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने बैलेट पेपर से वोट डालने की शुरूआत कर दी है। कृष्णा इंटरनेशनल व विवेकानंद कालेज में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद कर्मचारियों ने बैलेट पोस्टल से वोट डाले। 1248 कर्मचारियों ने पहले दिन मतदान किया। चार फरवरी तक मतदान जारी रहेगा।विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए विवेकानंद एवं कृष्णा इंटर कॉलेज में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो। इसलिए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि उनके दायित्वों की जानकारी एकदम सही सटीक हो। मतदान के दौरान पीठासीन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त करें।