चुनाव प्रशिक्षण में 98 कार्मिक गैर हाजिर, दर्ज़ होगा मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चुनाव प्रशिक्षण में 98 कार्मिक गैर हाजिर, दर्ज़ होगा मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दो पालियों में विवेकानंद कालेज और कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 98 कार्मिक गैर हाजिर रहे। इसमें विवेकानंद कालेज में 38 व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 60 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अब सभी गैर हाजिर कार्मिकों के खिलाफ डीएम सेल्वा कुमारी जे व सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यों को आसानी और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो। अगर कहीं भी कोई भ्रांति हो तो उसे बार बार पूछें । परियोजना निदेशक भालचन्द त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देशों की संक्षिप्त पुस्तिका उपलब्ध कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सभी कार्मिक आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अपडेट होकर आदेशों को पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराने के लिये निष्पक्ष होकर पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों को निभाएं। जिला कृषि अधिकारी डा. रामप्रवेश ने बताया कि कृष्णा इंटरनेशनल कालेज में हुए प्रशिक्षण में दोनों पारियों में कुल 1840 कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन इसमें 1780 ही हाजिर हुए। 60 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें 13 पीठासीन अधिकार, 11 प्रथम मतदान अधिकारी, 23 द्वितीय मतदान अधिकारी व 13 तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। वहीं, विवेकानंद कालेज में दोनों पालियों में कुल 1600 कार्मिकों को शामिल होना था, लेकिन 1558 ही शामिल हुए। यहां पर कुल 38 कार्मिक गैर हाजिर रहे। इसमें सात पीठासीन अधिकारी, 12 प्रथम मतदान अधिकारी, नौ द्वितीय मतदान अधिकारी व 10 तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks