चुनाव से पहले आरएलडी ने खो दिया एक कर्मठ नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चुनाव से पहले आरएलडी ने खो दिया एक कर्मठ नेता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधान सभा क्षेत्र इगलास से आरएलडी की पूर्व प्रत्याशी सुलेखा चौधरी के पति की बुधवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। उनकी मौत से आरएलडी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। थाना राया क्षेत्र गांव भोजुआ हाल निवासी गोरई डा हरचरन सिंह 53 वर्ष कस्बा में ही पत्नी सुलेखा चौधरी के सहयोग से गोंडा रोड पर एक निजी हॉस्पिटल चलाते थे। बुधवार की सुबह करीब नो बजे तैयार होकर घर से हॉस्पिटल के लिए निकल रहे थे तभी अचानक उनके सीनेे में दर्द उठा। स्‍वजन उन्‍हें तत्काल मथुरा के लिए ले गए, लेकिन रास्ते मे ही नीमगांव के निकट उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रालोद नेता ओमबीर सिंह दिवाकर व नबाब सिंह छोंकर ने बताया कि डॉ हरचरन सिंह रालोद के वरिष्ठ नेता थे। उनकी पत्नी सुलेखा चौधरी दो बार से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतती आ रही हैं और 2017 में विधान सभा इगलास का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत नहीं हो सकी और इस बार भी टिकट की कतार में थीं। इस बार भी टिकट नही मिला है। लोगों में चर्चा है कि डॉक्टर साहब इस समय मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।अंतिम संस्कार के लिए उन्हें उनके पैतृक गांव भोजुआ मथुरा ले जाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks