
विधानसभा चुनाव में नोटा:2017 में नोटा से हारे थे 49 प्रत्याशी, 59 की थी जमानत जब्त – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – 2017 के विधानसभा चुनावों में जिले के 49 प्रत्याशी नोटा से भी चुनाव हार गए थे। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 77 में से महज 28 प्रत्याशियों को ही नोटा से अधिक मत मिले थे, जबकि 63.63 फीसद प्रत्याशी नोटा से कम मत हासिल कर सके थे। वहीं, 59 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसमें कई प्रत्याशी प्रमुख दलों के भी शामिल थे। इस बार भी जिले में 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस प्रत्याशी को कितने वोट मिलते हैं। इस बार प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ ही बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।जिले की सात विधानसभा सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी अतरौली व सबसे कम इगलास विधानसभा क्षेत्र में थे। इन विधानसभा चुनावों में 59 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं, 49 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले थे। अगर प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति पर नजर डालें तो पिछले चुनावों में तीन विधानसभा क्षेत्रों में रालोद के तीन प्रत्याशी नोटा से भी पिछड़ गए थे। इनमें शहर सीट से लव कुमार बंसल, अतरौली से मनोज कुमार यादव व छर्रा से मनोज यादव शामिल थे।
खैर विधानसभा क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट : 1651
नोटा से अधिक मत: भाजपा के अनूप प्रधान, बसपा के राकेश मौर्य, रालोद के ओमपाल सिंह, सपा के प्रशांत कुमार
नोटा से कम वोट : राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के राजकुमार, भारतीय सुभाष सेना के अनिल प्रताप सिंह, स्वतंत्र जनतारज पार्टी कीप्रज्ञा देवी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ममता देवी, समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के मनोज, बहुजन मुक्ति पार्टी के रवि कुमार।
बरौली विधानसभा क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट : 1338
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के दलवीर सिंह, बसपा के जयवीर सिंह, कांग्रेस के केशव सिंह, रालोद के नीरज शर्मा ।
नोटा से कम वोट : निर्दलीय कुशलपाल सिंह व प्रमोद कुमार, किसान मजदूर सुरक्षा पार्टी के सत्येंद्र कुमार, सर्व समाज कल्याण पार्टी के धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के रविेंद्र पाल सिंह।
अतरौली विधानसभा क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट : 1325
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के संदीप कुमार सिंह, सपा के वीरेश यादव, बसपा के इलियास चौधरी।
नोट से कम मिले वोट : रालोद के मनोज कुमार यादव, भातरीय सुभाष सेना के अवधेश कुमार, निर्दलीय अाविद अली, दिनेश कुमार, राष्ट्रीय परिर्वतन पार्टी के प्रेम सिंह यादव, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के धमेंद्र कुमार, निर्दलीय लखन सिंह, स्वतंत्र जनताराज पार्टी के भगवान दास, सर्व संभव पार्टी के सुभाष चंद्र पाली, राष्ट्रीय सर्वण दल के अंशुल भारद्वाज।
छर्रा विधानसभा क्षेत्र
नोटा पर पड़े वोट : 1250
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह, सपा के राकेश सिंह, बसपा के मो. सगीर, जन अधिकार मंच के जय प्रकाश पाल
नोटा से कम वोट : निर्दलीय हेमंत कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के मनोज यादव, लोकदल के लक्ष्मण सिंह यादव, निर्दलीय सुनील दत्त शर्मा, लोकेंद्र पाल, मुनेश कुमार शर्मा, रामकली, धर्म सिंह, मानव हित पार्टी डा. महेंद्र सिंह व समतावादी रिपब्लिकश्न की राधा।
कोल विधानसभा क्षेत्र
नोटा को पड़े वोट : 1580
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के अनिल पाराशर, सपा के अज्जू इशहाक, कांग्रेस के विवेक बंसल, बसपा के राम कुमार शर्मा, निर्दलीय जमीर उल्लाह खां।
नोटा से कम मिले वोट : निर्दलीय ममता तिवारी, एआईएमएएम के परवेज खान, निर्दलीय ललित सारस्वत, अखिल भारत हिंदू महासभा, निर्दलीय तुलसी गौड़, सर्व समाज पार्टी के सोमवीर सिंह, समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के राजीव कुमार सिंह व भारतीय सुभाष सेन के रामदत्त।
शहर विधानसभा क्षेत्र
नोटा को पड़े वोट : 1375
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के संजीव राजा, सपा के जफर आलम, बसपा के मो. आरिफ, स्वतंत्र जनता पार्टी के राजकुमार।
नोटा से कम पड़े वोट : राष्ट्रीय लोकदल के लव कुमार बंसल, निर्दलीय संजीव कुमार, लोकदल के अतुल गोस्वाी
इगलास विधानसभा क्षेत्र
नोटा को पड़े वोट : 1122
नोटा से अधिक वोट : भाजपा के राजवीर दिलेर, बसपा के राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय लोकदल की सुलेखा सिंह व कांग्रेस के गुरवेंद्र सिंह।
नोटा से कम मिले वोट : निर्दलीय, प्रेम सिंह व विजय कुमार।