*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 242/20 धारा 307, 504 भादंवि की घटना में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 28.05.2020 को वादी श्री आनंद प्रकाश पुत्र प्रताप सिंह निवासी नगला गोयल थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि दिनांक 28.05.2020 को ही शाम के समय वादी के ही गाॅव के सत्यवीर, अरुण तथा सचिन ने बच्चों के मध्य हुए विवाद को लेकर वादी के घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी जो वादी की पत्नी संतोषी देवी के लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 242/20 धारा 307, 504 भादंवि बनाम सत्यवीर, अरुण तथा सचिन* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 09/10.06.2020 की रात्रि में थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सत्यवीर सिंह को ग्राम नगला गोयल जाने वाले रास्ते पर मंदिर के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- सत्यवीर सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला गोयल थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी विशाल सोलंकी