दहेज की मांग पूरी ना होने पर नवविवाहिता को बिजली का करंट लगाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दहेज की मांग पूरी ना होने पर नवविवाहिता को बिजली का करंट लगाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना बन्नादेवी क्षेत्र रघुवीर पुरी निवासी सूरजपाल सिंह तोमर पुत्र स्वर्गीय टीकाराम सिंह तोमर ने बताया कि मैंने अपनी बेटी मोनिका की शादी 28 नवंबर 2021 को सुरक्षा विहार बन्नादेवी निवासी राघवेंद्र चौहान के साथ अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर शादी की थी, फिर भी ससुराली जन दहेज से नाखुश थे आए दिन मेरी बेटी को मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे । दहेज की मांग पूरी ना होने पर बेटी को बिजली का करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। बेटी द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। और उन्होंने मेरी बेटी को बचाया। मेरे पास मेरी बेटी का फोन आया और मैं बेटी की ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ी हुई थी, बेटी को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गया। जहां बेटी का उपचार जारी है। पिता ने बताया 15 लाख खर्च करने के बाद भी मेरी बेटी सकून में नहीं है । फिर भी ससुराली जन दहेज की मांग कर रहे है।मेरे पास दो बेटियां हैं बेटा नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks