सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सपा की चुनावी गतिविधियां परखने आए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह कश्यप ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के साथ दोपहर तीन बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव को दिल्ली में रोके जाने की जानकारी मिलने पर पार्टीजन भड़क गए। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का जलता हुआ पुतला लेकर कार्यालय के बाहर आ गए और जमकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली में रोके जाने की जानकारी मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं ट्वीट किया था, इसमें कहा कि मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा। जबकि भाजपा के शीर्ष नेता ने हेलिकाप्टर से अभी उड़ान भरी है। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया और विरोध करने लगे। पिछड़ वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। उप मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर अलीगढ़ आ गया और सपा अध्यक्ष का हेलिकाप्टर रोका जा रहा है। सरकार में गुंडागर्दी हो रही है। भाजपा ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिए हैं। वहीं पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks