रिसोर्ट व फार्म हाउस की जगह होटल को वरीयता दे रहे हैं लोग

अलीगढ़:पाबंदी से महंगे बैंक्वेट हॉल, रिसोर्ट व फार्म हाउस की जगह होटल को वरीयता दे रहे हैं लोग

अलीगढ़ (जेएनएन)। शादी-विवाह की भव्यता पर पाबंदी से वर-वधु के परिजन महंगे बैंक्वेट हॉल, रिसोर्ट व फार्म हाउस की जगह होटल को वरीयता दे रहे हैं। शहर में प्रमुख होटल मालिकों ने सस्ते व आकर्षक पैकेज लांच किए हैं। हर बजट में 30 लोगों के खाने की व्यवस्था होगी। अन्य सुविधाओं के लिए अलग से खर्च करना होगा। सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के लिए करार होगा, ताकि ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध कराया जा सके। शाम सात बजे तक ही आयोजन हो सकेंगे।

होटल रमाडा में तीन पैकेज

जीटी रोड पर फल मंडी स्थित होटल रमाडा के मालिक विनोद सिंघल ने कहा कि शारीरिक दूरी के हिसाब से कमरे, रेस्टोरेंट व हॉल का इंटीरियर कराया है।

तीन पैकेज तैयार किए हैं। प्रत्येक पैकेज में दोनों पक्षों के 30 लोग होंगे। बिल के हिसाब से टैक्स अलग से देना होगा। शाम की चाय स्नेक्स होंगे।

डायमंड पैकेज

2.50 लाख रुपये के डायमंड पैकेज में हॉल, खाना, स्टेज व मंडप का डेकोरेशन, डीजे व दो कमरे। चाट की तीन स्टॉल होंगी।

गोल्डन पैकेज

1.99 लाख रुपये के गोल्ड पैकेज में खाना, हॉल, मंडप, जयमाला स्टेज, डीजे व दो चाट की स्टॉल व एक कमरा होगा।

सिल्वर पैकेज

1.50 लाख रुपये के सिल्वर पैकेज में खाना, हॉल, मंडप, स्टेज, डीजे होगा।

होटल ऑर्चिड ब्ल्यू

रामघाट रोड स्थित होटल ऑर्चिड ब्ल्यू के निदेशक प्रमेंद्र पम्मी ने बताया कि उनके यहां तीन पैकेज हैैं। हर पैकेज में सुविधाओं का चार्ज अलग से होगा। 30 लोगों का खाना होगा। शाम की चाय व स्नेक्स होंगे।

गोल्डन पैकेज : 90 हजार रुपये के गोल्ड पैकेज में खाना, मंडप व जयमाला स्टेज, डीजे होगा। शाम की चाय, स्नेक्स होंगे। दो चाट की स्टॉल होंगी।

प्लेटिनम पैकेज : एक लाख पांच हजार रुपये के प्लेटिनम पैकेज में खाना, मंडप, जयमाला स्टेज, तीन चाट के स्टॉल होंगे। तीन कमरे मिलेंगे।

होटल आभा रीजेंसी

होटल आभा रीजेंसी के निदेशक अखिल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एक ही पैकेज रखा है, जिसकी कीमत 99 हजार 999 रुपये। इसमें 30 लोगों का खाना। शाम की चाय व स्नेक्स, जयमाला स्टेज, मंडप, लाइट साउंड सिस्टम, होटल के मुख्य द्वार पर सजावट होगी। तीन चाट की स्टॉल व दो रूम वर-वधु पक्ष के लिए होंगे। इसके अलावा ली जाने वाली सुविधाओं का अलग चार्ज होगा।

होटल महाजन पैलेस

होटल महाजन पैलेस के मालिक मानव महाजन ने रियायती पैकेज तैयार किए हैं।

डायमंड पैकेज : 75 हजार रुपये के डायमंड पैकेज में 12 ऐसी कमरे, 30 लोगों का ब्रेकफास्ट, लंच, 30 परोसा, जयमाला स्टेज, मंडप, हॉल, ब्यूटीपार्लर, फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर,मुख्य गेट की सजावट, फुल फ्लोर का डीजे।गोल्डन पैकेज : 55 हजार के गोल्डन पैकेज में 30 लोगों का खाना, शाम की चाय, आठ कमरे ऐसी, फोटोग्राफर, मंडप व जयमाला, हॉल, मध्यम फ्लोर में डीजे व चार स्टॉल चाट की।

सिल्वर पैकेज : 40 हजार रुपये के सिल्वर पैकेज में चार ऐसी कमरे। खाना, नाश्ता, जयमाला स्टेज, मंडप, हॉल व डीजे।

Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks