कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण व कोरोना के अनुरूप व्यवहारों का पालन जरूरी – सीएमओ

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण व कोरोना के अनुरूप व्यवहारों का पालन जरूरी – सीएमओ

एटा,

कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। इसके लिए जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य योजनाएं घर-घर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यह कहना है सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी का।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर विराम लगाने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी, मास्क व  कोरोना के अनुरूप व्यवहारों का पालन अवश्य करना चाहिए। तभी कोरोना  संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के प्रभाव से बचने के लिए जिले में प्रतिदिन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में शुक्रवार को कुल 232 स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इसमें से 60 टीकाकरण केंद्र राशन डीलर दुकानों पर लगाए गए। जिससे छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सके।

सीएमओ ने बताया कि 31 जनवरी से पुनः स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा सके। 15 से 17 आयु वर्ग के 1,24,454 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें से लगभग 71,712 बच्चों को टीका की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र के 12 लाख से अधिक लोगों को टीका की पहली डोज करीब 8.41 लाख लोगों को टीका की दोनों डोज जा चुकी है। जिले में लगभग 7,747 लोगों को एहतियाती टीका भी लगाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks