ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ इकाई का वर्ष 2022 के लिए गठन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ इकाई का वर्ष 2022 के लिए गठन

कासगंज=
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर संगठन को गतिशील एवं सक्रिय बनाने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने वर्ष 2022 के लिए मंडल कमेटी का विधिवत गठन किया है। संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए पूर्व जिला अध्यक्षों मंडल कमेटी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। मंडल कमेटी के पदाधिकारी निम्नबत है। जिसमें श्री रामनरेश सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, इस बार कासगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता को मंडल का कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। एटा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मोहन वार्ष्णेय को मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, मंडल के उपाध्यक्ष पद पर बासुदेव दीक्षित एवं अनवर खान को रखा गया है। मंडल महासचिव पद की जिम्मेदारी निशा कांत शर्मा,रीतेश द्विवेदी, सुमंत यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉली शर्मा, जितेंद्र वशिष्ठ, कैलाश को मंडल का सचिव बनाया गया है। मोहित सारस्वत, चेतन गौतम, जयप्रकाश वार्ष्णेय, अभिषेक प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रचार मंत्री के पद की आकाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मंडल के कोषाध्यक्ष पद पर विशाल श्रोत्रीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल का कानूनी सलाहकार दुष्यंत गौतम एडवोकेट को बनाया गया है। मंडल के पदेन सदस्य के रूप में कासगंज के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर, अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा, एटा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हाथरस के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित रखे गये हैं। इनके अलावा एक दर्जन पत्रकारों मंडल की कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। वर्ष 2022 की गठित कमेटी की सूचना प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव को प्रेषित कर दी गई है मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही मंडल कमेटी की बैठक आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को एवं सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे तथा शपथ ग्रहण समारोह कराने पर विचार किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks